विजय हजारे ट्रॉफी में धोनी की कप्तानी में झारखंड ने छत्तीसगढ़ को हरा दिया। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में धोनी की टीम ने 78 रनों से जीत दर्ज की। झारखंड ने विपक्षी टीम के सामने 243 रनों का टारगेट रखा था। जिसके जवाब में छत्तीगढ़ की टीम 165 रन पर ही ऑल आउट हो गई।
छत्तीगढ़ का कोई भी बल्लेबाज झारखंड की गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। वहीं इससे पहले शनिवार को खेले गए कर्नाटक के खिलाफ गए मैच में धोनी ने 43 रनों की अहम पारी खेली थी, लेकिन टीम को 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।