फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिलने का समय मांगने पर भाजपा ने ममता बनर्जी का उड़ाया मजाक

Mon, 16 Sep 2019 08:30 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिलने का समय मांगने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सोमवार को मजाक उड़ाते हुए इसे मौकापरस्ती की राजनीति का बेहतरीन उदाहरण और खुद को सीबीआई के शिकंजे से बचाने का हताशा भरा प्रयास करार दिया।

विज्ञापन


बैठक के लिए ममता के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बीते सप्ताह समय मांगा था और ममता बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकती हैं। राज्य सचिवालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि वह मंगलवार को नई दिल्ली रवाना होंगी।



भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा, हम सभी जानते हैं कि उन्होंने (बनर्जी) ने लोकसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ किस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया था। उनके मन में संघीय ढांचे के प्रति कोई सम्मान नहीं है। यहां तक कि उन्होंने एक बार कहा था कि वह प्रधानमंत्री के रूप में मोदीजी का सम्मान करने की जरूरत महसूस नहीं करतीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, अब अचानक वह दिल्ली क्यों और किस लिए दिल्ली जा रही हैं, यह एक खुला रहस्य है। बनर्जी खुद को और अपनी पार्टी के नेताओं को सीबीआई के शिकंजे से बचाने के लिए दिल्ली जा रही हैं जो बंगाल में करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले की जांच कर रही है।

वहीं तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, बंगाल भाजपा को निराधार दावे करना बंद करना चाहिए। संघीय ढांचे में एक राज्य के मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री से मिलने का पूरा अधिकार है। प्रस्तावित बैठक राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर होनी है। पीएम मोदी और ममता आखिरी बार 25 मई 2018 को शांति निकेतन में विश्व भारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मिले थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें