फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक भाजपा में टूट?: वक्फ मुद्दे पर बोलने न देने पर BJP विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट, दो MLA साथ नहीं गए

Fri, 13 Dec 2024 09:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी

सार

Waqf: कर्नाटक विधानसभा में वक्फ के मुद्दे पर विपक्ष के नेता आर अशोक को बोलने से रोकने की कोशिश करने पर भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। जबकि दो भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार विधानसभा में ही रुके रहे। उन्होंने पार्टी के फैसले का विरोध किया।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक भाजपा टूटती नजर आ रही है? शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के दो विधायकों ने पार्टी के फैसले का विरोध किया। वक्फ के मुद्दे पर विपक्ष के नेता आर अशोक को बोलने से रोकने की कोशिश करने पर भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। जबकि दो भाजपा विधायक एसटी सोमशेखर और शिवराम हेब्बार विधानसभा में ही रुके रहे।

विज्ञापन


विधानसभा में शून्यकाल के तुरंत बाद स्पीकर यूटी खादर ने विपक्षी नेता आर अशोक को वक्फ मुद्दा उठाने की अनुमति दी। तभी कांग्रेस विधायक पीएम नरेंद्रस्वामी, नयना मोटाम्मा और कुछ विधायकों ने उन पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा विधायक एन मुनिरत्ना का मुद्दा उठाने की मांग की। कांग्रेस विधायकों ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

वहीं राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने स्पीकर से कहा कि उन्हें राज्य में बारिश और उससे हुए नुकसान पर बयान देने की अनुमति दी जाए। सत्तारूढ़ कांग्रेस के इस आचरण से नाराज होकर विपक्षी नेता आर अशोक समेत अन्य सभी भाजपा सदस्यों ने सरकार पर निशाना साधते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन


जब सभी भाजपा विधायक बाहर चले गए तो भाजपा विधायक सोमशेखर अपनी सीट पर बैठे रहे। बाद में हेब्बार भी उनके साथ शामिल हो गए। दोनों को पिछले कुछ समय से पार्टी में विद्रोही के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक में आलाकमान के परामर्श से सोमशेखर और हेब्बार के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। इसमें कहा गया कि या तो उन्हें निलंबित किया जाए और विधायक के रूप में उनकी अयोग्यता के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।

बाद में भाजपा विधायक सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए वापस आए और वक्फ मुद्दे पर चर्चा की अनुमति दी गई। भाजपा ने गुरुवार को भी विधानसभा में स्पीकर के आचरण को लेकर विरोध किया था। लिंगायत समुदाय पर किए गए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाने से रोकने पर भाजपा विधायकों ने सदन में हंगामा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें