फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ हत्या करने वालों की उना के दलितों की तरह होगी पिटाई: बीजेपी विधायक

Mon, 01 Aug 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीजेपी विधायक टी राजा
विज्ञापन
गुजरात के उना में दलितों की पिटाई मामले में घिरी बीजेपी सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। हैदराबाद से बीजेपी विधायक टी राजा ने दलितों की पिटाई पर विवादित बयान देकर पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक विधायक टी राजा ने दलितों पर विवादित बयान देते हुए कहा कि जो भी गाय को मारेगा उसे उना के दलितों की तरह ही पीटा जाएगा। वह खुद गौ-रक्षा के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों को अपने हाथों से सबक सिखाएंगे। 


गौरतलब है कि गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के उना कस्बे में बीते दिनों गाय की खाल निकाल रहे कुछ दलितों की गौ-रक्षा समिति के सदस्यों ने जमकर पिटाई की थी। दलितों की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद दलितों का गुस्सा फूट पड़ा था और पूरे राज्य में जमकर हंगामा भी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार विवादित बयान दे रहे हैं बीजेपी नेता

uttarakhand badri cow in NBAGR list
गुजरात ही नहीं बल्कि पूरे देश में दलितों की निर्मम पिटाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और इस घटना की निंदा भी की गई। विरोधी पार्टियों ने इस घटना के लिए पूरी तरह से बीजेपी शासित राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया था।

बीजेपी अभी इस मुद्दे से बाहर भी नहीं आ पाई है कि टी राजा ने यह विवादित बयान देकर उसकी मुश्किल और बढ़ा दी है। हालांकि, बीजेपी लगातार अपने नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसे विवादित मुद्दों से बचने की सलाह देती रही है लेकिन उसका कोई असर होता नहीं दिखाई दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें