फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहें तो आपके पसंद की लड़की अगवा कर दूं' भाजपा विधायक का बयान हुआ वायरल

Tue, 04 Sep 2018 11:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
BJP MLA Ram Kadam
विज्ञापन
महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने विचित्र बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया। विधायक राम कदम ने सोमवार रात को अपने विधानसभा क्षेत्र घाटकोपर में ‘दही हांडी’ कार्यक्रम के दौरान युवकों से कहा कि उन्हें जो लड़की पसंद हो उसका वह ‘अपहरण’ भी कर सकते हैं। बेशक उस लड़की ने युवक के प्रस्ताव को ठुकरा दिया हो।
विज्ञापन

 



कदम एक वीडियो क्लिप में युवकों से कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘आप लोग मुझ से किसी भी काम के सिलसिले में मिल सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कुछ युवकों ने उनसे निवेदन किया है कि लड़कियों द्वारा प्रस्ताव ठुकराये जाने के मामले में वह उनकी मदद करें। 

वह आगे कहते हैं, ‘मैं 100 फीसदी आपकी मदद करूंगा। आप अपने अभिभावकों के साथ मेरे पास आएं। यदि वह इसकी स्वीकृति दें तो मैं आपके लिए यह करूंगा। संबंधित लड़की को अगवा कर शादी के लिए आपको सौंप दूंगा।’ कदम वीडियो क्लिप में भीड़ को अपना मोबाइल नंबर भी साझा करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


जब इस क्लिप के बारे में कदम से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया है। बहरहाल उनकी टिप्पणी पर एनसीपी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी ने कहा है कि इस बयान से सत्ताधारी दल का रावण जैसा चेहरा सामने आ गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें