फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही भारत-इस्राइल की दोस्ती, भारतीय प्रतिनिधिमंडल इनोवेशन गुर सीखने वहां पहुंचा 

Tue, 04 Sep 2018 10:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और इस्राइल के बीच बढ़ती दोस्ती का असर दिखाई देने लगा है। भारत के तीन प्रतिनिधिमंडल इस समय इस्राइल के नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देने वाली पारिस्थितिकी की जानकारी लेने के लिए वहां के दौरे पर गए हुए हैं। इन प्रतिनिधिमंडलों में राज्य सरकारों के अधिकारी, बिजनेसमैन, शिक्षाविद और शोधकर्ता शामिल हैं। 

विज्ञापन


भारत में इस्राइली दूतावास की तरफ से मंगलवार को बताया गया कि 30 से भी ज्यादा सदस्यों वाला प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को उनके देश में एक यूनिक नेटवर्किंग इवेंट ‘इंडिया-इस्राइल इनोवेशन’में भाग लेगा। इसका आयोजन विदेश मंत्रालय और इस्राइल नवाचार प्राधिकरण मिलकर कर रहे हैं। 

इस्राइली दूतावास के इवेंट मामलों की इंचार्ज माया कादोस ने बताया कि इस इवेंट में भारतीय प्रतिनिधिमंडल में 8 भारतीय राज्यों के अधिकारी व युवा भाग ले रहे हैं। इनमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, असम और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। इस दौरान उनके साथ एक अन्य भारतीय प्रतिनिधिमंडल इनोवेशन एंड एजुकेशन डिस्कवर इस्राइल के सदस्य भी जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि इस्राइल में करीब 5000 स्टार्टअप कंपनियां हैं, जिनमें से कई आज की तारीख में तकनीकी विकास के रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। इस्राइल में प्रति व्यक्ति के हिसाब से दुनिया की सबसे ज्यादा स्टार्टअप कंपनियां हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें