फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार', लोकसभा की लड़ाई के लिए भाजपा का नया नारा; राम मंदिर पर भी चर्चा

Tue, 02 Jan 2024 04:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi, Amit Shah - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा की अहम बैठक हुई। इसा दौरान पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नया नारा दिया- 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार'। सूत्रों के मुताबिक, हर लोकसभा क्षेत्र के लिए जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी विस्तार से रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद राम मंदिर पर 25 जनवरी से 25 मार्च तक मेगा अभियान चलाया जाएगा। राम मंदिर जाने के इच्छुक लोगों की मदद के पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी। सभी कार्यकर्ताओं को राम मंदिर से जुड़े सभी आयोजनों में हिस्सा लेने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा  बूथ कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे उन लोगों से संपर्क करें और उनकी सहायता करें, जो राम मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं।

बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सबको अच्छे से दर्शन करवाना है। किसी को असुविधा ना हो। बिना भेदभाव के दर्शन कराने की व्यवस्था कराने पर हमारा फोकस होगा।
विज्ञापन


बैठक में बनाई गई यह रणनीति

  • 22 जनवरी को दिवाली जैसा माहौल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया
  • 22 जनवरी को सभी लोगों को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम दिखाने के लिए कहा गया 
  • 22 जनवरी के बाद आमलोगों को राम मंदिर का दर्शन करने के लिए सहयोग करने के लिए कहा गया
  • भाजपा हर बूथ लेबल से कार्यकर्ताओं राम मंदिर का दर्शन कराएगी
  • 25 जनवरी से 25 मार्च तक भाजपा मुहिम चलाएगी
  • भाजपा कार्यकर्ताओं को राम मंदिर का दर्शन कराएगी
  • एक दिन में तकरीबन 50 हजार लोगों को राम मंदिर का दर्शन कराएगी
  • 50 हजार लोगों की रुकने की व्यवस्था अयोध्या में भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा
  • 35 ट्रेनें रोजाना चलाएगी जाएगी
  • 430 शहरों से ट्रेनें चलाई जाएंगी
  • अभी 37 ट्रेनें रोजाना अयोध्या से गुजर रही हैं
  • भाजपा हर बूथ से आम लोगों को राम मंदिर के दर्शन करने के लोगों को भेजेगी
  • सभी लोग अपने पैसे दर्शन करने जाएंगे
  • भाजपा नेता सिर्फ सहयोग और व्यवस्था करेंगे
  • लोकसभा और विधानसभा लेबल पर संयोजक नियुक्त किया जाएगा
  • राम मंदिर के दर्शन के लिए जानें वाले लोग भाजपा के झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें