फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सर्जिकल स्ट्राइक का फायदा लेने के लिए बीजेपी करवा सकती है समय से पहले चुनाव'

Sat, 15 Oct 2016 11:15 PM IST
एजेंसी/ बीकानेर
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गुरुदास कामत
विज्ञापन
कांग्रेस के नेता गुरुदास कामत ने कहा है कि भाजपा ने सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक को राजनैतिक मुद्दा बनाया है और इसका श्रेय लेते हुए भाजपा कई राज्यों में मध्यवर्ती चुनाव भी करा सकती है। कामत ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को भी कहा है।
विज्ञापन


कामत यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबंधित कर रहे थे। कामत ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर सेना की कार्यवाई का श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका राजनीतिक फायदा लेते हुए बीजेपी कई राज्यों में समय से पहले चुनाव भी करा सकती है। यूपीए सरकार के समय भी सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे लेकिन उसको कभी प्रचारित नहीं किया गया। भाजपा सरकार अब सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर रही है। 

कामत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय भी सर्जिकल स्ट्राइक हुए, लेकिन उसको कभी प्रचारित नहीं किया गया। भाजपा सरकार अब सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस की किसी से निजी दुश्मनी नहीं है। हम अपने किसानों, जनता की चिंता करते हैं। हमें सांप्रदायिक ताकतों को पराजित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें