BJP: भारतीय जनता पार्टी ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। इसके अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी ने अनिल एंटनी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। इसके अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा को भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। अनिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे हैं। उन्होंने गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर अपनी टिप्पणी दी थी। इसके बाद खूब विवाद हुआ। फिर इस साल जनवरी में कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री पर कांग्रेस के रुख का विरोध किया था। इसके बाद अप्रैल में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। इस महीने की शुरुआत में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया था।
इससे पहले पार्टी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मनजिंदर सिंह सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। दिल्ली के पूर्व विधायक सिरसा पंजाब चुनाव से कुछ महीने पहले दिसंबर 2021 में शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।