फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल : भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी पर हमला, चेहरे पर जहरीला रंग फेंकने का आरोप

Sun, 28 Mar 2021 08:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के चेहरे पर फेंका गया जहरीला रंग
  • भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी के गुंडों पर लगाया आरोप
  • बंगाल के पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा और झड़प की खबरें आई थीं
विज्ञापन
भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण का मतदान हुआ और इस दौरान कई हिंसा और झड़प की खबरें आईं। इसी बीच चुचुरा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और सांसद लॉकेट चटर्जी पर जहरीले रंग फेंका गया। भाजपा सांसद ने टीएमसी पर इसका आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह महिला समर्थकों के साथ रवींद्रनगर के कालीतला मैदान आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। तभी कोडालिया दो नंबर ग्राम पंचायत के तृणमूल पंचायत प्रधान विद्युत विश्वास के नेतृत्व में टीएमसी के गुंडों ने उन पर जहरीला रंग डाला।



इस हमले में लॉकेट चटर्जी की आंख और मुंह के कुछ हिस्से जख्मी हुए हैं। हालांकि टीएमसी ने इन आरोपों को खारिज किया है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कहा कि घृणा, हिंसा और उत्पीड़न का ये खेला अब जल्द ही समाप्त हो जाएगा। भाजपा ने कहा कि हार की डर से परेशानी टीएमसी के लोग अब महिलाओं को परेशान कर रहे हैं। 
विज्ञापन


लॉकेट चटर्जी के अलावा सुवेंदु अधिकारी के भाई सोमेंदु अधिकारी की गाड़ी पर हमला हुआ था। इस मामले पर सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया था कि वो बूथ अधिकारियों को प्रभावित कर रहे हैं। इस हमले में सोमेंदु अधिकारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। 

इसके अलावा पश्चिम मिदनापुर जिले के मोहनपुर में एक मतदान केंद्र पर भाजपा और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसके अलावा सालबोनी में एक मतदान केंद्र पर सीपीआईएम और भाजपा समर्थकों  के बीच झड़प हुई थी। इसमें दो लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें