बिहार के भोजपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का एक वीडियो सामने आया है। घटना जिले के कोईलवर के कायमनगर की है। वीडियो में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच आपस में मारपीट देखा जा रहा है। एक।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा की मंडल कमेटी की बैठक में जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह और विधायक आशा सिंह के पति सुरेंद्र सिंह के बीच जमकर हाथापाई हुई।
बैठक के बीच में दो नेताओं के आपस में भिड़ने से वहां मौजूद लोगों ने दोनों को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन मामला मारपीट तक जा पहुंचा। इस बीच धीरेंद्र सिंह के बॉडीगार्ड ने सुरेंद्र सिंह की जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया जा चुका है।
देखिए वीडियो:
#WATCH: Clash between BJP workers during a meeting in #Bihar's Bhojpur. pic.twitter.com/m8DF8fmI4b
— ANI (@ANI) November 11, 2017