फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र से पहले नड्डा से मिलीं वसुंधरा, राजस्थान की राजनीति पर हुई चर्चा

Fri, 07 Aug 2020 09:37 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वसुंधरा राजे (file photo) - फोटो : PTI
विज्ञापन
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच राजस्थान के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई जहां कांग्रेस सरकार बागी विधायकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बैठक में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसपर आधिकारिक रूप से कोई सूचना नही दी गई है। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले महीने से शुरू हुए राजनीतिक संकट के दौरान राजे जयपुर में हुई भाजपा की बैठकों से अलग रही हैं और उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर चुप्पी साधे रखी है।

सूत्रों ने बताया कि राजस्थान में विधानसभा सत्र आहूत होने से एक सप्ताह पहले हुई इस बैठक में पार्टी उपाध्यक्ष राजे ने नड्डा को अपने विचारों से अवगत कराया ओर राज्य में पार्टी के विकल्पों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें