फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा, नरेंद्र मोदी से बहस करने के लिए अभी परिपक्व नहीं हैं राहुल गांधी

Wed, 10 Apr 2019 01:00 AM IST
Avdhesh Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को कुछ मुद्दों पर बहस करने की चुनौती देने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा है कि वे अभी प्रधानमंत्री से बहस करने के लिए परिपक्व नहीं हुए हैं। तिवारी ने कहा कि राहुल से बहस करने के लिए वे खुद तैयार हैं और राहूल जब चाहें वे बहस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राहुल से बहस करने के लिए भाजपा का कोई भी सामान्य कार्यकर्ता पर्याप्त है।
विज्ञापन


दिल्ली भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की कई पीढ़ियां देश से गरीबी को खत्म करने में गुजर गई हैं और अब राहुल गांधी भी उसी एजेंडे के सहारे लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। तिवारी के मुताबिक पूरा देश राहुल गांधी के झूठ से वाकिफ है और अब कोई उनके झांसे में नहीं आयेगा। 

इस बहस की शुरुआत मंगलवार सुबह तब हुई जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ऩे एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनसे बहस करने की चुनौती दी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि क्या आप मुझसे भ्रष्टाचार पर बहस करने से घबराते हैं। मैं आपके लिए यह काम आसान कर देता हूं। उन्होंने राफेल, नीरव मोदी और नोटबंदी जैसे विषय देते हुए पीएम को इन मुद्दों पर तैयारी करने की चुनौती दी और बहस के लिए कहा।             
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें