फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगला चुनाव पापुआ न्यू गिनी से...': PM मोदी के दौरे को लेकर यशवंत सिन्हा ने कसा तंज, BJP ने दिया ये जवाब

Tue, 23 May 2023 09:06 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह बयानबाजी तब सामने आई है जब पीएम मोदी भारत और 14 द्वीप देशों के बीच एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए रविवार को अपनी पहली यात्रा पर पापुआ न्यू गिनी में थे।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा पर भड़के शहजाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल विदेशी यात्रा पर है। इस दौरान जब वह पापुआ न्यू गिनी पहुंचे तो वहां के पीएम ने उनके पैर छूकर स्वागत किया था। इसी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने सोमवार को पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया, जिसकी भाजपा ने आलोचना की।

विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना

दरअसल, सिन्हा ने ट्वीट कर कहा था कि उनकी योजना अब पापुआ न्यू गिनी से मोदी के टिकट पर अपना अगला लोकसभा चुनाव लड़ने की है, जो उन्हें उम्मीद है कि मिल जाएगा। इसपर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती थी कि ये भारत के राष्ट्रपति बनें! सोचिए कि अगर ऐसा हो जाता तो क्या होता।

रविवार को पहुंचे थे पापुआ न्यू गिनी

बता दें, यह बयानबाजी तब सामने आई है जब पीएम मोदी भारत और 14 द्वीप देशों के बीच एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए रविवार को अपनी पहली यात्रा पर पापुआ न्यू गिनी में थे। यहां पीएम जेम्स मरापे ने पीएम मोदी के पैर छूकर स्वागत किया था। वहीं, पापुआ न्यू गिनी ने पीएम मोदी को कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगहू से सम्मानित भी किया है, जो देश के बहुत कम अनिवासियों को अब तक दिया गया है।

ग्लोबल साउथ के नेता 

यह पुरस्कार प्रशांत द्वीप देशों की एकता के कारण और ग्लोबल साउथ के कारणों की अगुवाई करने के लिए था। मरापे ने पीएम मोदी को ग्लोबल साउथ का नेता कहकर संबोधित किया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें