फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाजिया का आरोप, जामिया में 'तीन तलाक' पर बोलने से मुझे रोका गया

Wed, 01 Mar 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में जेएनयू छात्र उमर खालिद के लेक्चर पर रोक के बाद ऐसा ही मामला प्रतिष्ठित जामिया यूनिवर्सिटी से भी सामने आया है। यहां बीजेपी नेता शाजिया  इल्मी को जामिया में लेक्चर देने से रोका गया है।
विज्ञापन


शाजिया का आरोप है कि बीजेपी नेता होने की वजह से उन्हें जामिया में आने से रोका गया। बताया जा रहा है कि शाजिया तीन तलाक पर लेक्चर देने लिए यूनिवर्सिटी में आने वालीं थी, लेकिन उन्हें वाइस चांसलर ने रोक दिया।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की ओर से बयान आया कि अगर शाजिया वहां लेक्चर देने आती थीं तो माहौल बिगड़ जाएगा। इस पर शाजिया की ओर से कहा गया कि वे वहां पर कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर करने भी रही थीं पर उन्हें बोलने की आजादी नहीं दी गई। 
विज्ञापन

  BJP leader Shazia Ilmi claims she was not allowed to speak at a seminar in Jamia University on the issue of Triple Talaq pic.twitter.com/wGvGtYAdYC — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
विज्ञापन

उमर को देश के टुकड़े करने की आजादी पर मुझे बोलने से रोका

- फोटो : ANI
बोलने की आजादी पर चल रही लड़ाई के बीच शाजिया ने सवाल किया कि मेरी बोलने की आजादी पर हमला हुआ है और इसकी लड़ाई लड़ने वाले अब चुप क्यों हैं?

शाजिया ने कहा कि उमर खालिद को देश के दो टुकड़े करने की आजादी है, लेकिन सामाजिक मुद्दे पर बोलने की हक मुझे नहीं दिया गया। शाजिया के साथ ये घटना ठीक उसी समय बाहर आई है, जब दिल्ली के रामजस कॉलेज में खालिद के लेक्चर को रद्द करने पर विवाद उठा हुआ है।​ There was lot of pressure on the organizers, those against felt that if I speak there then will be disturbance in the campus:Shazia Ilmi — ANI (@ANI_news) March 1, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें