फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने शेयर किया केशव प्रसाद मौर्य का विवादित पोस्टर

Fri, 15 Apr 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल के साथ केशव मौर्य - फोटो : Facebook
विज्ञापन
यूपी में वाराणसी के एक भाजपा नेता ने प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का एक विवादित पोस्टर साझा किया जिसमें उन्हें कृष्ण के अवतार के रूप में दिखाया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने मौर्य को हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन


इस पोस्टर को भाजपा नेता रूपेश पांडेय ने साझा किया है जिसमें मौर्य को कृष्ण के अवतार के रूप में दिखाया गया है द्रौपदी रूपी प्रदेश की लाज की रक्षा करने के लिए अवतरित हुए हैं। पोस्टर में उत्तर प्रदेश को द्रौपदी के रूप में दिखाया गया है। जो अपनी लाज बचाने की कोशिश कर रही हैं।

तस्वीर में बसपा सुप्रीमो मायावती, प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और एआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को कौरवों के रूप में दिखाया गया है जो उत्तर प्रदेश का चीर हरण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता का तस्वीर भी लगा हुआ है

केशव प्रसाद मौर्य का विवादित पोस्टर - फोटो : Rupesh Pandey
इस पोस्टर में एक संदेश भी लिखा गया है जिसमें बताया गया है कि 'कलियुग में केशव उपदेश नहीं देते रणभूमि में युद्ध करते हैं।' साथ में भाजपा नेता रूपेश पांडेय का तस्वीर भी लगा हुआ है।

अमर उजाला ने जब इस बारे में रूपेश पांडेय से बातचीत की तो उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने ने ही इस तस्वीर को साझा किया है। रामनवमी के दिन साझा किए गए इस पोस्टर को लेकर विपक्षी पार्टियों ने कड़ा ऐतराज भी जताया है। वहीं केशव प्रसाद का यह विवादित पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

इस पोस्टर पर बीजेपी नेता दिनेश शर्मा ने बताया कि यह बीजेपी का आधिकारिक पोस्टर नहीं है और केशव मौर्या का इस पोस्टर से कोई लेना देना नहीं है।
Maurya ji has clarified that he has nothing to do with it neither its BJP's official poster-Dinesh Sharma,BJP pic.twitter.com/5lc3PJh2rX— ANI UP (@ANINewsUP) April 15, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें