फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजस्थान : भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ ली

जयपुर, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 14 Jan 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाबचंद कटारिया

भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ ली है। राजभवन में सादा कार्यक्रम में राज्यपाल कल्याण सिंह ने कटारिया को शपथ ग्रहण दिलाई।



विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, अन्य मंत्री मौजूद थे।


प्रोटेम स्पीकर के रूप में कटारिया नवगठित विधानसभा की पहली बैठक करवाएंगे। कटारिया को भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष भी चुना है। 15वीं विधानसभा का पहला सत्र मंंगलवार से शुरू हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next