फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मतदान खत्म होने के बाद RSS मुख्यालय पहुंचे भाजपा नेता फडणवीस, संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात

Wed, 20 Nov 2024 08:30 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। वे इसलिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में लहर बने और 2024 के लोकसभा चुनावों में उसके निराशाजनक प्रदर्शन को पलट दे। 
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान खत्म होने के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व महासचिव भैयाजी जोशी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


बताया जाता है फडणवीस करीब 15-20 मिनट संघ मुख्यालय में रहे। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने अहम मुद्दों पर संघ प्रमुख से चर्चा की। इससे पहले दिन में फडणवीस ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ पश्चिमी नागपुर में अपना वोट डाला।

फडणवीस की चाह- भाजपा को मिलें सबसे ज्यादा सीट
फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से एक बार फिर चुनाव मैदान में हैं। बताया जाता है कि आरएसएस ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के पक्ष में जनमत तैयार करने के लिए एक व्यापक आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया था।
विज्ञापन


फडणवीस इसलिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में लहर बने और 2024 के लोकसभा चुनावों में उसके निराशाजनक प्रदर्शन को पलट दे। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी अजित गुट शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें