फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result: 'सबसे बड़ा पनौती कौन?' पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद सीटी रवि ने राहुल गांधी को घेरा

Sun, 03 Dec 2023 01:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद भाजपा नेता सीटी रवि ने राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए पनौती बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए अपने पोस्ट पर कांग्रेस और राहुल गांधी को टैग भी किया। 
विज्ञापन
CT Ravi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा नेता सीटी रवि ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। दरअसल, पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के पिछड़ने के बाद भाजपा नेता ने राहुल गांधी को घेरा। चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को कांग्रेस के लिए पनौती बताया।
विज्ञापन


भाजपा नेता सीटी रवि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा, 'सबसे बड़ा पनौती कौन है ? कोई आइडिया?' अपने इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को भी टैग किया है।  
इस ट्वीट के बाद सीटी रवि ने एक और ट्वीट किया। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की इस हार के बाद पनौती छुट्टी मनाने कहां जाएगा?'
विज्ञापन

चुनावी परिणाम से एक दिन पहले प्रियांक खरगे ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा था, 'हर जगह पीएम मोदी की जगह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीरें दिखाई जा रही है। लगता है भाजपा कल का चुनाव हारने वाली है।' सीटी रवि ने चुनावी परिणाम के बाद प्रियांक खरगे के इस पोस्ट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, 'अब आप इसपर क्या कहेंगे?'
 

हाल ही में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पनौती शब्द का प्रयोग किया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पनौती कहा था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अच्छे भले हमारे लड़के वहां वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। हालांकि, उनके इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी को इसके लिए सफाई पेश करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


सीटी रवि ने राहुल गांधी के इसी बयान को अब उनके खिलाफ ही पलट दिया। बता दें कि चुनावी परिणाम में जहां कांग्रेस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पिछड़ गई, वहीं तेलंगाना में  पहली बार सत्ता में आ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें