जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर भाजपा नेता ने विवादित बयान दिया है। यूपी में बदायूं के बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुलदीप वाष्णेय ने कहा है कि अगर कोई कन्हैया की जीभ काटकर लाता है तो वह उसे पांच लाख का इनाम देगा। हालांकि बीजेपी ने उसे 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।
कुलदीप वार्ष्णेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष होने का दावा किया था।
कुलदीप वार्ष्णेय ने कहा था कि मैं इस देश का नागरिक हूं। कन्हैया ने जेएनयू कैंपस में हमारी मातृ-पितृ संगठन आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा। हमारे पिता तुल्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उसने गालियां दी। ऐसे शख्स की अगर कोई जीभ काटकर लाता है तो मैं उसे 5 लाख का इनाम दूंगा।