फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर काटने वाले बयान को लेकर विवाद में फंसे भाजपा सांसद

Tue, 25 Jun 2019 05:53 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सोयम बापू राव - फोटो : social media
विज्ञापन
भाजपा के एक सांसद ने कथित तौर पर यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर कोई मुस्लिम लड़का आदिवासी लड़कियों का पीछा करता है, तो उसका सिर काट दिया जाएगा। आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव का एक वीडियो कथित तौर पर सोमवार को वायरल हो गया।
विज्ञापन


वीडियो क्लिप में वह कथित तौर पर कह रहे हैं कि मैं मुस्लिम युवाओं से कहना चाहता हूं, कि अगर तुम हमारी आदिवासी लड़कियों का पीछा करने की कोशिश करते हो, तो तुम्हारा सिर काट दिया जाएगा। मैं आदिलाबाद जिले में अल्पसंख्यक युवा भाइयों से अनुरोध कर रहा हूं, हमारी लड़कियों का पीछा न करें। 

वीडियो क्लिप में उन्होंने कहा कि तुम्हारे लिए मुश्किल हो जाएगा अगर हमने तुम्हारा पीछा करना शुरू कर दिया। अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं का एक समूह अदिलाबाद पुलिस से मिलकर भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें