फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने दी बाबर आजम को सलाह, कहा, 'विराट की तरह रन बनाना और नयापन लाना सीखो'

Tue, 25 Jun 2019 05:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शोएब अख्तर
विज्ञापन

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि विराट कोहली के प्रशंसक बाबर आजम को अपने ‘आदर्श’ की तरह खेलना सीखना चाहिए। उन्होंने आजम को भारतीय कप्तान की तरह मैच के हालात से सामंजस्य बैठाकर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारियों में बदलने की सलाह भी दी। 

विज्ञापन


अख्तर ने कहा कि आजम पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण रन बना रहे हैं लेकिन वह मैच को खत्म नहीं कर पा रहे। पिछले दिनों बाबर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कोहली के वीडियो देखकर बल्लेबाजी सीख रहे हैं।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो में कहा, ‘मैं बाबर आजम से कहना चाहता हूं कि अगर तुम विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हो तो उनकी तरह खेलना भी सीखो। विराट ने काफी मुश्किल हालात में रन बनाए हैं। आजम को विराट की तरह रन बनाना और उसकी तरह नयापन लाना सीखना होगा।’
विज्ञापन


पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा, ‘अगर आप विराट, रोहित शर्मा और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों को देखें तो ये सभी खिलाड़ी अर्द्धशतक बनाने के बाद रन गति में इजाफा करते हैं। आजम को इन खिलाड़ियों से सीखना चाहिए।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें