फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम पंचायत चुनाव में 42 फीसदी सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ा दल

Sat, 22 Dec 2018 03:38 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

असम के पंचायत चुनाव में सत्ताधारी भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। तीन स्तरीय पंचायत चुनाव में उसे 42 फीसदी सीटें मिली हैं। कांग्रेस 34 फीसदी सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। असम राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पूरे असम में 12 दिसंबर से जारी मतगणना का काम पूरा होने के बाद निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि कुल 26784 पदों में से भाजपा को 11325 स्थान मिला है, वहीं कांग्रेस को 8970 पद मिले हैं। 

निर्दलियों को 11 फीसदी यानी 3048 सीटों पर जीत मिली है। सत्ताधारी गठबंधन के घटक असम गण परिषद चौथे स्थान पर रही और उसे 1319 सीटें मिली हैं। परिषद अलग से चुनाव लड़ी थी। इसके अलावा एक अन्य विपक्षी दल एआईयूडीएफ को 1319 सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें