भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को संसद भवन में पार्टी के आला-नेताओं के साथ बैठक की। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मुख्यमंत्री के चेहरे को फाइनल करने के लिए इस बैठक में कई अहम नाम शामिल रहे। इनमें भाजपा सांसद नरेंद्र तोमर, प्रह्लाद पटेल मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद किरोड़ीलाल मीणा और राज्यवर्धन राठौड़ भी इस बैठक का हिस्सा बने।
बताया गया है कि नड्डा आज शाम को ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ दिल्ली में ही बैठक करेंगे।