फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Politics: भाजपा में शामिल हुए संकल्प अमोनकर ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, बोले- पैसे लेकर विधानसभा टिकट बेचे

Fri, 16 Sep 2022 08:53 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पणजी

सार

मीडिया से बात करते हुए अमोनकर ने गोवा के कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव पर अमीर व्यक्तियों को कम से कम 12 विधानसभा क्षेत्रों के टिकट बेचने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में हाल के दिनों में आए राजनैतिक भूचाल ने कांग्रेस पार्टी को गोवा में कमजोर कर दिया। राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक भाजपा में शामिल हो गए। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए संकल्प अमोनकर ने शुक्रवार को पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर फरवरी 2022 की विधानसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए अमोनकर ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) गोवा के डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव पर अमीर व्यक्तियों को कम से कम 12 विधानसभा क्षेत्रों के टिकट बेचने का आरोप लगाया।

दिनेश गुंडू राव ने अमोनकर और अन्य विधायकों पर भाजपा में शामिल होने के लिए 40-50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था। अमोनकर ने आरोप लगाया कि गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और कांग्रेस विधायक दल के प्रमुख के पद बेचे गए, जो पार्टी में नए थे, उन्हें पैसे लेने के बाद इन पदों की पेशकश की गई थी। मेरी मौजूदगी में सौदा हुआ।
विज्ञापन


अमोनकर ने आरोप लगाया कि एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल इन सौदों के बारे में जानते थे। उन्होंने मीडिया प्रबंधन के लिए 200 करोड़ रुपये में बेंगलुरु से एक एजेंसी को नियुक्त करने की आवश्यकता पर भी सवाल उठाया। अमोनकर ने दावा किया कि राज्य कांग्रेस ने एक सर्वेक्षण के लिए एक और फर्म को प्रति निर्वाचन क्षेत्र 50 लाख रुपये का भुगतान किया, जो कभी नहीं हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि बेंगलुरू की एजेंसियों को काम के लिए क्यों चुना गया, जबकि स्थानीय कंपनियां थीं जिन्होंने कम शुल्क में पहले काम किया था।अमोनकर ने कांग्रेस को खत्म करने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष बनने की इच्छा के बिना भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें