आने वाले दिनों में इसी रणनीति के तहत भाजपा पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को भी राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी। भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता एनआरसी मुद्दे को उठाते रहेंगे, खासकर उन राज्यों में जहां बांग्लादेशी घुसपैठ समस्या है। अब तक अपनी कई रैलियों में अमित शाह एनआरसी के मुद्दे को उठा चुके हैं।
अमित शाह ने हाल में कहा था कि अगर भाजपा 2019 में दोबारा चुनाव जीतकर सत्ता में आती है तो सरकार असम की तर्ज पर पूरे देश में एनआरसी मॉडल लागू करेगी। बंगाल भाजपा के नेता एनआरसी को लेकर पहले ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ काफी मुखर हैं। भाजपा यह दिखाना चाहती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मसलों पर मोदी सरकार किसी तरह का समझौता नहीं करेगी।