फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMC Foundation Day: 'भाजपा ने बंगालियों को बांग्लादेशी कहकर उनका अपमान किया', अभिषेक बनर्जी की BJP को चुनौती

Thu, 28 Aug 2025 05:10 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस की स्थापना दिवस पर पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने मंच से भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा ने बंगालियों का बांग्लादेशी कहकर अपमानित किया है और अगर भाजपा बदले की राजनीति करेगी तो हम सड़क पर उतर इसका जवाब देंगे।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आज अपना स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला और बंगालियों की अस्मिता व अधिकारों की बात उठाई। इस मौके पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर तृणमूल 69 लाख जॉब कार्ड धारकों के अधिकार के लिए लड़ सकती है, तो 10 करोड़ बंगालियों के सम्मान की लड़ाई भी लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बंगालियों को बांग्लादेशी कहकर उनका अपमान किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - राहुल के बयान पर बवाल: 'यह हर उस भारतीय का अपमान, जो मां को ईश्वरतुल्य मानता है'; प्रधान का विपक्ष पर पलटवार

'किसी का भी हक छीना गया तो दिल्ली करेंगे कूच'
उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार विरोध जारी रखने की अपील की। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर एक भी व्यक्ति का हक छीना गया, तो बंगाल के 10 करोड़ लोग दिल्ली की ओर कूच करेंगे और राजपथ को घेर लेंगे।
विज्ञापन


भारत को राह दिखाने का काम बंगाल ने किया- अभिषेक
भाषा और संस्कृति पर प्रहार करते हुए भाजपा को घेरते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, 'वे कहते हैं कि बंगाली जैसी कोई भाषा ही नहीं है। तो फिर बताइए, रवींद्रनाथ ठाकुर किस भाषा में बोले थे? ईश्वरचंद्र विद्यासागर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मातंगिनी हाजरा, जीवनानंद दास, माइकल मधुसूदन दत्त, सबने किस भाषा में लिखा और बोला? अगर विद्यासागर न होते, तो आप अपने माता-पिता का नाम तक नहीं लिख पाते। बंगाल का भारत की आजादी में योगदान किसी से छिपा नहीं है। भारत को राह दिखाने का काम बंगाल ने किया।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Dharmasthala Case: सिद्धारमैया सरकार पर BJP हमलावर, कहा- समयबद्ध हो SIT जांच; 'धर्मस्थल चलो' रैली का भी एलान

अभिषेक बनर्जी की BJP को चुनौती
इस दौरान उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर भाजपा बदले की राजनीति करेगी, तो हम लोकतांत्रिक तरीके से सड़कों पर उतरकर उसका जवाब देंगे। आज इस मंच से मैं भाजपा को चुनौती देता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें