फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जरिए नौटंकी शो कर रही भाजपा', ममता बनर्जी ने साधा निशाना

Tue, 09 Jan 2024 03:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में भरोसा नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि वह उन उत्सवों में भरोसा करती हैं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का नौटंकी शो कर रही है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि वह उन उत्सवों का समर्थन नहीं करती हैं जो अन्य समुदायों को छोड़ देते हैं। 

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना जिले के जॉयनगर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में भरोसा नहीं करतीं। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं उन उत्सवों में भरोसा करती हूं जो सभी समुदायों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं और एकता की बात करते हैं। भाजपा यह (राम मंदिर उद्घाटन) अदालत के निर्देश पर कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले नौटंकी शो के तौर पर ऐसा कर रही है। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने में विश्वास नहीं करती।'
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छह हजार से ज्यादा लोगों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें