फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ महीने पहले ही चुनावी मोड में आई भाजपा, 400 सीटों की खाक छानने की योजना

Sat, 14 Jul 2018 02:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष गैर कांग्रेस-गैर भाजपा तीसरा मोर्चा या कांग्रेस के नेतृत्व में गैर-भाजपा मोर्चा की उलझन से बाहर नहीं आ पा रहा है। वहीं, भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है। पार्टी फरवरी, 2019 तक रैलियों के जरिये अपने प्रभाव वाली 400 सीटों की खाक छानने की योजना बना रही है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित दो अन्य वरिष्ठ नेता देशभर में 50-50 रैलियों करेंगे।

विज्ञापन


पीएम मोदी, शाह, राजनाथ, गडकरी करेंगे 50-50 रैलियां

फरवरी तक रैलियों से पूरे देश की खाक छानने की तैयारी


सूत्रों के मुताबिक, चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही पूरे देश की खाक छान लेने की रणनीति है। फरवरी, 2019 तक पीएम मोदी, शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी देश के विभिन्न क्षेत्रों में 200 रैलियों करेंगे। पीएम ने अपने अभियान का आगाज बुधवार को पंजाब की रैली से कर भी दिया है। हर रैली के दायरे में दो से तीन लोकसभा क्षेत्र रहेंगे। पीएम मोदी की 50 रैलियां चुनावी राज्यों छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के इतर होंगी। इन तीन राज्यों में पीएम कम से कम डेढ़ दर्जन रैलियों करेंगे।

साधा जाएगा हमले और उपलब्धियों का संतुलन

पीएम समेत भाजपा के तीनों शीर्ष नेता अपनी रैलियों में सरकार की उपलब्धियों और विपक्ष पर हमले के बीच संतुलन साधेंगे। रैलियों में केंद्र की उज्ज्वला, मुद्रा, किसान, मुफ्त बिजली योजनाओं का बखान होगा। इसी दौरान सभी नेताओं के निशाने पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष रहेगा। पार्टी नेता गैर-कांग्रेसशासित राज्यों में क्षेत्रीय दलों पर भी निशाना साधेंगे।
विज्ञापन


अधिसूचना के बाद फिर मैदान में उतरेगी पार्टी

भाजपा लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नए कार्यक्रम बनाकर मैदान में उतरेगी। इसके तहत मतदान होने तक पार्टी फिर रैलियों के जरिये पूरे देश को खंगालेगी। पीएम मोदी बीते लोकसभा चुनाव की तरह आम चुनाव, 2019 में भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें