राहुल गांधी बुधवार को हैमबर्ग के बुसेरियस समय स्कूल में छात्रों को संबोधित किया था। अपने भाषण के दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस को जायज ठहराने की कोशिश की थी। उन्होंने मोदी सरकार को हर पक्ष पर घेरने और उसपर हमला करने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि वर्तमान सरकार लोगों को एक विजन नहीं दे पा रही है।
अपने संबोधन में
राहुल ने कहा, आज हिंदुस्तान में जो सरकार है वह दूसरे तरीके से काम करती है। हमारी प्रतियोगिता चीन से है। या रोजगार उधर जाएगा या फिर हिंदुस्तान आएगा और भाजपा के लोग, आरएसएस के लोग हमारे ही देश को बांटने में लगे हुए हैं। हमारे ही देश में नफरत फैलाते हैं। हमारा काम लोगों को एक साथ लाने का है और देश को एक साथ बढ़ाने का है। यह काम हमने करके दिखाया है।
राहुल ने आगे कहा, जब भी मेरा भाषण होता है मैं उदाहरण देता हूं। हिंदुस्तान में करोड़ों युवा हैं। चीन की सरकार हर 24 घंटे में 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है। हर 24 घंटे 50 हजार नए युवाओं को रोजगार मिलता है। हिंदुस्तान की सरकार 24 घंटे में केवल 450 युवाओं को रोजगार दे पाती है। लंबे भाषण होते हैं। नफरत फैलाई जाती है मगर किसान आत्महत्या करते हैं। युवाओं को रास्ता नहीं दिखाई देता है तो हम चाहते हैं कि हिंदुस्तान आगे बढ़े, एकसाथ आगे बढ़े।