फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर परिकर को पद छोड़ने से भाजपा आलाकमान ने रोका : विजय सरदेसाई

Fri, 23 Nov 2018 12:50 AM IST
भाषा, पणजी
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर पद से त्यागपत्र देना चाहते थे लेकिन भाजपा आलाकमान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। गोवा फारवर्ड पार्टी के प्रमुख और राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने गुरूवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वह (पर्रिकर) मुख्यमंत्री पद छोड़ना चाहते थे। जब वह गणेश चतुर्थी पर्व पर अस्पताल में भर्ती हुए तो उन्होंने अपने सभी मंत्रालय अन्य मंत्रियों को सौंपने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन उसके बाद कई चीजें हुईं। भाजपा आलाकमान ने इसमें हस्तक्षेप किया। त्यागपत्र देना या न देना पूरी तरह से उनके हाथ में नहीं था।’ 

गौरतलब है कि परिकर अग्नेयाशय की बीमारी से पीड़ित हैं और नई दिल्ली के एम्स से उन्हें 14 अक्टूबर को छुट्टी दी गई थी तब से वे घर पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के कामकाज पर परिकर की खराब सेहत का असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें