फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने राष्ट्रीय फिल्म विकास परिषद में गबन मामले में दर्ज की प्राथमिक जांच

Fri, 23 Nov 2018 12:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
cbi - फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रीय फिल्म विकास परिषद (एनएफडीसी) में कथित गबन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने प्राथमिक जांच दर्ज कर ली है। अधकारियों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि कुछ ज्ञात फिल्म निर्देशकों और विज्ञापनों पर अतिरिक्त राशि खत्म करने के आरोपों की जांच के लिए यह शिकायत दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह कदम कथित प्रक्रियात्मक खामियों के कारण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा एनएफडीसी प्रमुख नीना गुप्ता को उनके पद से बर्खास्त किए जाने के बाद सामने आया है। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी की जांच से यह साफ हो जाएगा कि एनएफडीसी में कथित गड़बड़ी की बात में कितनी सच्चाई है। एक अधिकारी ने कहा कि सीबीआई जांच के संबंध में कुछ दस्तावेज एनएफडीसी से मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें