फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने उबर टैक्सी चालक को दिया अलर्ट सिटिजन सम्मान

Sat, 08 Feb 2020 07:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र रचने के शक में उबर टैक्सी यात्री को जिस चालक ने पुलिस को सौंपा, उस ड्राइवर को मुंबई भाजपा ने सम्मानित किया है।

विज्ञापन


मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढा ने सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में पुलिस अधिकारियों से मिलकर उबर चालक रोहित गौर के कार्य की सराहना की और उन्हें ‘अलर्ट सिटिज़न अवार्ड’ से सम्मानित किया।

विधायक लोढ़ा ने कहा है कि रोहित ने एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाकर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। सांताक्रूज पुलिस थाने में उपस्थित लोगों ने भी रोहित को मालाएं पहनाई एवं भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन


इस अवसर उत्तर मध्य भाजपा के जिलाध्यक्ष सुषम सावंत, दक्षिण मुंबई भाजपा के जिलाध्यक्ष शरद चिंतनकर, पार्षद हेतल गाला एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

मुंबई में बुधवार की रात, बप्पादित्य सरकार नामक एक व्यक्ति उबर कैब से यात्रा करते समय, फोन पर एक दोस्त के साथ सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों पर चर्चा कर रहा था।

तो रोहित गौड अपनी उबर कैब को सीधे पुलिस स्टेशन ले गया और उसे पुलिस को सौंप दिया। कैब ड्राइवर ने पुलिसकर्मियों से बप्पादित्य को गिरफ्तार करने का आग्रह किया। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें