भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हिंदुओं को अलावा अन्य समुदायों के कमजोर वर्गों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने अपना ध्यान मुस्लिमों में सबसे पिछड़े-पसमांदा मुसलमानों की ओर लगाया है।
पसमांदा में मलिक (तेली), मोमिन अंसार (बुनकर), कुरैशी (कसाई), मंसूरी (रजाई और गद्दे बनाने वाले), इदरीसी (दर्जी), सैफी (लोहार), सलमानी (नाई) और हवारी (धोबी) शामिल हैं। पिछले हफ्ते हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोदी ने सुझाव दिया था कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पसमांदा मुसलमानों जैसे अल्पसंख्यकों के पिछड़े वर्गों तक पहुंचना चाहिए।
पसमांदा मुस्लिम दानिश अंसारी को यूपी में राज्यमंत्री बनाया
जमाल सिद्दीकी ने यह टिप्पणी भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनावों में हालिया जीत पर प्रस्तुति के दौरान हस्तक्षेप करते हुए की। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया के पसमांदा मुस्लिम दानिश अंसारी को अल्पसंख्यक मामलों का राज्यमंत्री नियुक्त किया है।