फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सनसनीखेज खुलासा, 'नोटबंदी के दौरान कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से जाता था पैसा'

Wed, 19 Sep 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sambit Patra
विज्ञापन

भ्रष्टाचार और काला धन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस के मंत्रियों के पास करोड़ों रुपये कहां से आए हैं? कांग्रेस के लिए कर्नाटक एटीएम की तरह है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान कर्नाटक से कांग्रेस के दफ्तर में किलो के हिसाब से रुपया जाता था। जहां तक मेरी जानकारी है 600 करोड़ रुपये कांग्रेस के दफ्तर पहुंचाए गए। 

पात्रा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के घर छापे में 3 फ्लैट की चाबी मिली है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार और अन्य के खिलाफ धन शोधन का एक मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला कर चोरी और हवाला लेनदेन मामले के आधार पर दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कथित कर चोरी और करोड़ों रुपये के हवाला लेनदेन के मामले में इस वर्ष की शुरुआत में आयकर विभाग ने बंगलूरू की एक विशेष अदालत में उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। आयकर विभाग ने आरोप लगाया कि सभी आरोपियों ने कर चोरी की साजिश रची।

विभाग ने कहा कि बीते अगस्त में दिल्ली और बंगलूरू में छापेमारी के दौरान करीब 20 करोड़ रूपये की अवैध संपत्ति बरामद की गई, जिसका शिवकुमार से सीधा संबंध है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें