सपा से निकाले गए प्रो रामगोपाल यादव से भाजपा ने किसी भी तरह के संपर्क से इंकार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्घार्थ नाथ सिंह ने कहा कि सपा का कोई भी नेता हमारे संपर्क में नहीं है।
पार्टी में विवाद का ठीकरा फोड़ने के लिए इस तरह की बात कही जा रही है।
गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने रामगोपाल पर भाजपा से मिलकर साजिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि सीबीआई जांच से बचने के लिए रामगोपाल भाजपा से मिल गए हैं।