हैदराबाद शहर बीते कुछ दिनों में पांच दुष्कर्म देख चुका है। एक ही हफ्ते में तीन नाबालिगों से दुष्कर्म हुआ। क्या केसीआर अब भी अपने गृहमंत्री महमूद अली का इस्तीफा नहीं लेंगे जो इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेने के बजाए इन्हें ‘मॉडर्न जमाने’ का परिणाम बताते हैं?’
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रदेश की टीआरएस सरकार पर हमला करते हुए यह पूछा है। महमूद अली के 25 साल के पोते फुरकान अहमद पर भी एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा। हालांकि गृहमंत्री और उनके अधीन रहने वाली पुलिस के पश्चिम जोन डीसीपी जोएल डेविस ने आरोप को निराधार बताया।
इस पर पूनावाला ने सीएम के चंद्रशेखर राव से पूछा कि क्या उनकी पार्टी टीआरएस अपने गृहमंत्री के बयान से सहमत है? उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ‘वीवीआईपी बेटा बचाओ’ अभियान में लगी है। गृहमंत्री इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं, इन्हें ‘एडवांस जमाने’ की वजह से हो रही गलतियां बता रहे हैं।
विज्ञापन
निर्णय
हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी ने जमानत की शर्तों पर होते हुए भी मुख्यमंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी की, यह बेल का उल्लंघन है। उसे राहत नहीं दी जा सकती है। जांच एजेंसियां जरूरी कार्रवाई करें।