फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: राहुल गांधी के मनुवाद वाले पोस्ट पर भाजपा का पलटवार, कहा- कांग्रेस के शाही परिवार ने SC, ST और OBC को छला

Tue, 27 May 2025 06:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा था कि ''नॉट फाउंड सुटेबल' अब नया मनुवाद है। दलित और पिछड़े वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है। इसका केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जवाब दिया है। 
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विपक्ष के नेता राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मनुवाद वाले पोस्ट पर भाजपा ने पलटवार किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी को जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी देश में झूठ और फरेब की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर बन चुकी है। SC, ST और OBC को कांग्रेस के शाही परिवार ने हमेशा छला है, मगर राहुल गांधी को अपने ही परिवार का वंचित और दलित विरोधी इतिहास पता नहीं है। 
विज्ञापन




एक्स पर पोस्ट में धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि कांग्रेस आयातित टूलकिट के आधार पर शहजादे के लिए झूठ से भरी पोटली लेकर हाजिर हो जाती है।  लंबे समय तक शासन करने के बाद भी कांग्रेस ने दलित, पिछड़ों और शोषितों को उनके अधिकारों से वंचित रखा। 2014 में जब UPA की सरकार गई, उस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 57% SC, 63% ST और 60% OBC वर्ग के शिक्षकों के पद रिक्त थे। जिसे प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही भरने का काम किया है। साथ ही 2014 में शिक्षकों के 16,217 पदों को बढ़ाकर 18,940 करने का काम भी मोदी सरकार ने ही किया है। 2014 में रिक्त पदों की संख्या जो 37% थी वह आज 25.95% है और प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में आज भी इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। 

ये भी पढ़ें: 'यह नया मनुवाद है', राहुल गांधी का दावा- दिल्ली विश्वविद्यालय में 60 फीसदी आरक्षित पद खाली
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 2004-14 के कार्यकाल में जहां IITs में सिर्फ 83 SC, 14 ST और 166 OBC faculty थी, तो वहीं NITs में केवल 261 SC, 72 ST और 334 नियुक्तियां हुईं। वहीं मोदी सरकार के कार्यकाल 2014-24 के दौरान IITs में 398 SC, 99 ST और 746 OBC तथा NITs में 929 SC, 265 ST और 1510 OBC शिक्षक नियुक्त हुए हैं। मोदी की ही सरकार ने Assistant Professor के लिए PHD की अनिवार्यता खत्म की। जिस नॉट फाउंड सुटेबल की बात राहुल गांधी कर रहे हैं, वो बाबासाहेब का नाम लेकर राजनीति करने वाली दलित, शोषित और वंचित विरोधी कांग्रेसी सोच की ही देन थी। आजादी के उपरांत कांग्रेस की नीति के कारण ही ये नॉट फाउंड सुटेबल अब तक चलता आ रहा था, जिस कारण SC, ST और OBC के हकों को मारा जाता था। 

उन्होंने कहा कि इस अन्याय से वंचित वर्ग को मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सामाजिक न्याय को समर्पित सरकार ने पहली बार  द सेंट्रल एजुकेशन इंस्टीट्यूशन कानून 2019 लाया गया, जिसके बाद नॉट फाउंड सुटेबल अब इतिहास है। अब SC, ST और OBC वर्ग के लिए आरक्षित पद किसी भी अन्य वर्ग द्वारा भरा नहीं जाएगा, ये प्रधानमंत्री मोदी जी की ही देन है। साथ ही मोदी सरकार ने अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के आरक्षण में आ रही बाधाओं को भी समाप्त किया है। जो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारें कभी नहीं कर सकीं। 

उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी को पीलिया हुआ है इसीलिए उनको सबकुछ पीले रंग का ही दिखाई पड़ता है। यूं कहें कि हर अच्छे में भी उन्हें बुरा ही दिखाई पड़ता है। बात-बात पर संविधान का नाम लेने वाली कांग्रेस पार्टी स्वयं बाबासाहेब के संविधान पर सबसे बड़ा हमला है और आज देश का युवा जानता है कि असली सामाजिक न्याय का काम अगर किसी ने किया है, तो वो प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किया है और कांग्रेस चाहे जितना झूठ चला ले, देश के युवाओं का माननीय प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास अडिग है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  WBSSC विवाद पर सीएम ममता बनर्जी का एलान, कहा- 31 मई तक जारी होगी नई शिक्षक भर्ती की अधिसूचना

राहुल गांधी ने यह कहा था
इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा था कि ''नॉट फाउंड सुटेबल' अब नया मनुवाद है। दलित और पिछड़े वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें। बाबा साहेब ने कहा था शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें