फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Annual Reports: भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 में 1917.12 करोड़ रुपये मिले; कांग्रेस को 541.27 करोड़ रुपये

Tue, 17 Jan 2023 10:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वित्त वर्ष 2021-22 में विभिन्न मद से कुल 1,917.12 करोड़ रुपये का योगदान मिला। इस दौरान पार्टी ने 854.46 करोड़ रुपये का खर्च किए। पार्टी ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 1,033.7 करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त किया। 

विज्ञापन


वहीं, विपक्षी दल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में अपना खर्च 400.41 करोड़ रुपये बताया, जबकि उसे 541.27 करोड़ रुपये का योगदन मिला। कांग्रेस ने 347.99 करोड़ रुपये का अनुदान, दान और योगदान दिखाया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में 2.87 करोड़ जमा और 1.18 करोड़ रुपये का व्यय दिखाया है। दलों से संबंधित आय-व्यय की वार्षिक रिपोर्ट को मंगलवार को निर्वाचन आयोग ने सार्वजनिक किया। ये तीनों आठ मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों में से हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें