फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana BJP Plan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय बोले- राज्य में हमारी पार्टी सत्ता में आई तो खत्म करेंगे अल्पसंख्यक आरक्षण

Thu, 26 May 2022 02:51 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, हैदराबाद

सार

बंदी संजय कुमार ने कहा कि अगर गरीबों को धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया जाएगा तो हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
 
विज्ञापन
बंदी संजय कुमार - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष और सांसद बंदी संजय कुमार ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण खत्म कर देगी और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दूसरे वर्गों को लाभ देगी।

विज्ञापन


धर्म परिवर्तन पर भी बोले संजय
सांसद बंदी संजय कुमार ने धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के विरुद्ध काम करने के प्रति भी संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों को लव जिहाद के नाम पर फंसाया जा रहा है और धोखा दिया जा रहा है तो हम क्या चुप रहें। अगर गरीबों को धर्म परिवर्तन करने पर मजबूर किया जाएगा तो हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने करीमनगर में हिन्दू एकता यात्रा के दौरान कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जो लोग ‘लव जिहाद’ का नाम लेंगे उन्हें लाठी मिले। हम धर्म परिवर्तन कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


कश्मीर फाइल्स की तहह बनेगी रजाकार फाइल्स
उन्होंने द कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र किया और कहा कि निजाम शासन के दौरान रजाकारों द्वारा 'हिंदू समाज' के खिलाफ किए गए अत्याचारों पर 'छद्म धर्मनिरपेक्षतावादियों' की आंखें खोलने के लिए जल्द ही 'रजाकार फाइल्स' फिल्म बनाई जाएगी।

मदरसों पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर उन मदरसों पर तेलंगाना में प्रतिबंध लगा दिया जाएगा जहां कथित तौर पर गैरकानूनी गतिविधियां हुई थीं। अपने मजबूत हिंदुत्व विचारों के लिए जाने जाने वाले कुमार ने यह भी कहा कि जब राज्य में भाजपा सत्ता में आएगी तो अल्पसंख्यक आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और उच्च जातियों के गरीबों को लाभ प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें