फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम के सीएम का आरोप, विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए नकदी जुटा रही है भाजपा

Sun, 28 Oct 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
लाल थानावाला
विज्ञापन

मिजोरम के मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ललथनहवला ने आरोप लगाया है कि 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए भाजपा यहां भारी मात्रा में नकदी जुटा रही है। उनके मुताबिक इस रकम को यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों के मुख्यालय में रखा जा रहा है। ललथनहवला यहां कांग्रेस भवन में पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक में बोल रहे थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनको यह जानकारी तो नहीं है कि पार्टी उक्त नकदी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मुख्यालय में रख रही है या असम राइफल्स के। लेकिन नकदी जुटाने की बात सच है।

विज्ञापन


इसका इस्तेमाल चुनावी नतीजों के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा यहां भी वही करेगी जो उसने मेघालय में किया था। यानी वह दूसरे दलों के विधायकों का शिकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवा पार्टी इस बार मिजोरम में सरकार बनाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाएगी। विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने हालांकि भाजपा के साथ चुनावी तालमेल से इंकार कर दिया है। 

लेकिन मुख्यमंत्री का कहना है कि एमएनएफ तो भाजपा की ही डमी है। वह भाजपा की अगुवाई वाले नार्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस (नेडा) में शामिल है।
दूसरी ओर, मिजोरम के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी.वी.लूना ने ललथनहवला के आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि पार्टी कभी विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं रही। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए विकास कार्यों के सहारे चुनाव मैदान में उतरी है, पैसों या बाहुबल के आधार पर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें