फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SLvENG: इंग्लैंड ने जीता एकमात्र टी-20 मैच, श्रीलंका को 30 रन से हराया

Sun, 28 Oct 2018 04:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेसन रॉय - फोटो : ESPN
विज्ञापन

जेसन रॉय (69) की शानदार अर्धशतकीय पारी और जोए डेनली (4 विकेट) और आदिल राशिद (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने एकमात्र टी-20 में श्रीलंका को 30 रन से हरा दिया। इंग्लैंड के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड को जेसन रॉय और जोस बटलर की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। मगर चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर बटलर (13) रन बनाकर आउट हो गए। पहले विकेट के लिए उन्होंने रॉय के साथ मिलकर 41 रन की साझेदारी की। 

वहीं, ओपनर जेसन रॉय ने 36 गेंदों पर 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इसके अलावा बेन स्टोक्स 26, मोईन अली 27 और जोए डेनली ने 20 रन का योगदान किया। श्रीलंका की तरफ से लसिथ मलिंगा और अपोंसो ने 2-2 विकेट लिए, जबकि उदाना, संदाकन और डी सिल्वा ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन


इंग्लैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। 50 रन के भीतर ही टीम के 3 महत्वपूर्ण विकेट गिर चुके थे। श्रीलंका की तरफ से थिसारा परेरा ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा दिनेश चंडीमल 26, धनंजय डी सिल्वा 17, कुसल मेंडिस ने 24 रन की पारी खेली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें