फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सचमुच नरेंद्र मोदी ने दाऊद इब्राहिम की संपत्ति जब्त करवाई ?

Thu, 05 Jan 2017 06:00 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
Modi-Dawood
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार की कोशिशों से भारत के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम की यूनाइटेड अरब अमीरात स्थित 15,000 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।

बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बुधवार को एक ट्वीट कर इसे प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीति का मास्टर स्ट्रोक करार दिया गया। पोस्ट में कहा गया है कि मोदी ने साल 2015 में अपनी यूएई यात्रा के दौरान वहां की सरकार को दाऊद इब्राहिम की संपत्ति का पूरा ब्योरा दिया था। इसकी जांच के बाद अब यूएई सरकार ने यह कार्रवाई की है। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर चल पड़ा सवाल-जवाब

बीजेपी के इस ट्वीट पर कई लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गोपाल पलांदे ने लिखा, "क्या यह सच है? या इलेक्शन स्टंट?" अनुपमा ने लिखा, "गलत खबर देना बंद करो। ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।" देवेंद्र मिश्रा ने लिखा, "यह ग़लत है। कृपया आम लोगों को भ्रमित ना करें। आप लोग झूठी खबरें फैलाने में मास्टर हैं।"

जुमलानोमिक्स नाम के एक ट्विटर हैंडल ने लिखा, "भारत या यूएई के किसी अखबार में संपत्ति जब्त किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने अपुष्ट खबर! शर्म की बात है! ये आज का जुमला है।"

शिकारीहू नाम के एक ट्विटर हैंडल ने पूछा, "इसका क्या सबूत है?" उनके सवाल का जवाब दिया in_07k नाम के एक ट्विटर हैंडल ने। इन्होंने लिखा, "भाई अब तुम्हें, 15,000 करोड़ की संपत्ति की पूरी लिस्ट देखनी है क्या?"

अविराम विज ने लिखा, "बीजेपी और यूएई सरकारी की कोशिशें काबिले तारीफ हैं।" तुषार कांति चकराब ने ट्वीट किया, "भारतीयों के लिए यह वाकई एक अच्छी खबर है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें