फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP प्रमुख बोले: 'वर्षों सरकार में रही कांग्रेस, पाकिस्तान जब चाहता, तब आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था'

Tue, 23 Aug 2022 05:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब चाहता (आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए) इनका इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन
JP Nadda - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने मंगलवार को दिल्ली में 'मोदी एट 20' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान जब चाहता (आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए) इनका इस्तेमाल करता था। उन्होंने (पीएम मोदी) कोझिकोड में आयोजित एक सार्वजनिक समारोह में कहा था कि उन्होंने (पाकिस्तान) जो किया है उसका करारा जवाब (सर्जिकल स्ट्राइक) दिया जाएगा।  नड्डा ने कहा, मोदी जी 'एक जीवन एक लक्ष्य' को लेकर सार्थक रूप से जीते हैं और हर पल देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। ये सिर्फ कहने के लिए नहीं है, ये हम सभी ने देखा है उन्हें जीते हुए।
विज्ञापन


भाजपा प्रमुख ने आगे कहा कि हर दिन, हर पल, हर वर्ष मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है। जब-जब आप सर्वे कराते हो तो देखते हो कि सीटों का आंकड़ा भी बढ़ा है और उनकी लोकप्रियता भी बढ़ी हुई है। 

नड्डा ने कहा, मोदी जी के पचास साल के सार्वजनिक जीवन, बीस साल के प्रशासनिक जीवन में भ्रष्टाचार उनको छू तक नहीं पाया है। मोदी जी ने जीवन की बहुत सी चीजों को बदलने का प्रयास किया है। राजनीति को देखने का नजरिया बदला है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मोदी जी ने संस्कृति को जोड़ा है, दुनिया के सामने भारत की सांस्कृतिक विरासत को रखा है। मोदी जी ने भारत के ' वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' को दुनिया भर में आगे बढ़ाया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें