फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद पं.बंगाल के इस्लामपुर में आज भाजपा का बंद, पुलिस ने भीड़ पर चलाई थी गोलियां

Fri, 21 Sep 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगंज (पश्चिम बंगाल)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को पुलिस और स्थानीय लोगों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। विद्यार्थी और स्थानीय लोग एक स्कूल में सिर्फ ऊर्दू शिक्षकों की नियुक्ति का विरोध कर रहे थे और नवनियुक्त शिक्षकों को स्कूल में घुसने से रोक रहे थे। 
विज्ञापन


भाजपा की जिला इकाई ने एक युवक के मारे जाने और उत्तरी दिनाजपुर में "अराजकता की स्थिति" के खिलाफ शुक्रवार को इस्लामपुर इलाके में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

पुलिस ने बताया कि इस्लामपुर में डोरी भीटा हाईस्कूल के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने यह कहते हुए मुस्लिम शिक्षकों को विद्यालय में जाने से रोक दिया कि शिक्षक के सारे रिक्त पद अवश्य भरे जाएं।
विज्ञापन


एक पुलिस टीम भी तीन नवनियुक्त ऊर्दू शिक्षकों के साथ स्कूल गयी। लेकिन स्थानीय लोग नहीं माने और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गये।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे और गोलियां चलायीं। गोली एक युवक को लगी और अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। 
विज्ञापन


घायलों को इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक स्थानीय निवासी है। 

जिले में तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने भाजपा पर इलाके में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा ने इस आरोप से इनकार किया है। (इनपुट:भाषा)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें