फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में दिए बयानों पर घिरे राहुल: BJP का आरोप- वे US-ब्रिटेन से भारत के लोकतंत्र में हस्तक्षेप के लिए कह रहे

Tue, 07 Mar 2023 01:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविशंकर प्रसाद ने कहा, "राहुल गांधी जी ने लंदन में अपने भाषणों में भारत के लोकतंत्र, संसद, राजनीतिक व्यवस्था और भारत की जनता समेत न्याय व्यवस्था और सामरिक सुरक्षा... सभी का अपमान किया है।" 
विज्ञापन
राहुल गांधी-रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। प्रसाद ने राहुल के लंदन में दिए गए बयानों को लेकर उन्हें घेरा और इसे लेकर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी सवाल पूछे। 
विज्ञापन


राहुल की किस बात पर भड़के रविशंकर प्रसाद?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को लंदन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट कॉम्प्लेक्स में ब्रिटिश सांसदों को संबोधित किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ब्रिटिश सांसदों से कहा कि हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सदस्यों के माइक को बंद कर दिया जाता है। राहुल ने इसके साथ ही भारत के लोकतंत्र को भी खतरे में करार दिया और कहा कि भारत में लोकतांत्रिक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं हैं। 

क्या बोले भाजपा नेता?
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "राहुल गांधी जी विदेश जाते ही आपको हो क्या जाता है? सारी मर्यादा, सारी शालीनता, लोकतांत्रिक शर्म... सब भूल जाते हैं। अब जब देश की जनता न उनको सुनती है... न समझती है तो विदेश में जाकर विलाप करते हैं की भारत का लोकतंत्र खतरे में हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "राहुल गांधी जी ने लंदन में अपने भाषणों में भारत के लोकतंत्र, संसद, राजनीतिक व्यवस्था और भारत की जनता समेत न्याय व्यवस्था और सामरिक सुरक्षा... सभी का अपमान किया है।" उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "राहुल गांधी ने कहा कि यूरोप और अमेरिका को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए हस्तक्षेप करना चाहिए। सरकार किसी की भी हो हम किसी विदेशी ताकत के भारत में आंतरिक हस्तक्षेप को लेकर विरोधी रहे हैं।"

भाजपा नेता ने कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जानना चाहती है कि क्या वे राहुल गांधी के इस बयान का समर्थन करते हैं? अगर नहीं करते तो इससे इनकार करें। भाजपा सोनिया जी से जानना चाहती है कि क्या वे अपने पुत्र के इस गैर जिम्मेदाराना बयान का समर्थन करती हैं?
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें