फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेजडी वाली जगह पर टूरिस्ट बनकर पहुंच जाते हैं राहुल गांधी: बीजेपी

Sat, 27 May 2017 07:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
ट्रेजडी वाली जगह पर टूरिस्ट बनकर पहुंच जाते हैं राहुल गांधी: बीजेपी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सहारनपुर के हिंसाग्रस्त इलाके का दौरा करने पर जोरदार आलोचना की है। श्रीकांत शर्मा ने सहारनपुर दौरे को लेकर राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि वो ट्रेजडी टूरिस्ट हैं। जहां कहीं भी ट्रेडडी होती है, वो टूरिस्ट बनकर पहुंच जाते हैं। उन्हें ट्रेजडी टूरिज्म से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन


मथुरा पहुंचे श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी को ट्रेजडी टूरिस्ट बताते हुए कहा कि राहुल गांधी एंड कंपनी फ्रस्टेशन में है। जहां ट्रेजडी होती है वह जरूर जाते हैं। बता दें, राहुल गांधी शनिवार को पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन की इजाजत न मिलने के बाद भी यूपी के हिंसा प्रभावित जिले सहारनपुर पहुंचे।
विज्ञापन

राहुल गांधी हैं 'ट्रेजडी किंग'

राहुल गांधी हैं 'ट्रेजडी किंग'
श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी को 'ट्रेजडी किंग' कहते हुए कहा कि जनता राहुल गांधी ऐंड कंपनी पर भरोसा नहीं करती है। राहुल गांधी ट्रेजडी टूरिस्ट हैं, जहां ट्रैजेडी होती है, जरूर जाते हैं। शर्मा ने दावा किया कि योगी-सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था में सुधार के प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के नेताओं से सहारनपुर न जाने की अपील भी की।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी राहुल गांधी के सहारनपुर जाने की कड़ी निंदा की और कहा कि वह फोटो खिंचवाने के मौके की तलाश में वहां गए थे। नायडू ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि राहुल गांधी फोटो खिंचवाने के मौके तलाशते रहते हैं। जहां भी अवसर मिलता है वह हमेशा वहां पहुंच जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें