फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP Vs BJP: 'स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई नहीं तो कोचिंग किसे...', AAP की मुफ्त कोचिंग योजना पर BJP का हमला

Fri, 18 Oct 2024 07:25 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

दिल्ली की पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मौजूदा सीएम अतिशी ने आज एलान किया कि उनकी सरकार फिर से मुख्यमंत्री जय भीम योजना शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे गरीब छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और सीएम अतिशी - फोटो : X @AamAadmiParty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार ने एक बार फिर एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों के लिए मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा योजना की शुरुआत की है। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भाजपा के कारण यह योजना रोक दी गई थी, लेकिन अब इस योजना को दोबारा शुरू किया जा रहा है। वहीं, भाजपा ने इसे अरविंद केजरीवाल का चुनावी डर बताया है। पार्टी ने कहा है कि जब दिल्ली के दो तिहाई से अधिक स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई ही नहीं होती तो केजरीवाल किसे मुफ्त कोचिंग देने की बात कर रहे हैं। पार्टी ने इसे केजरीवाल का चुनावी स्टंट बताया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को की घोषणा
शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल और आतिशी मारलेना मीडिया के सामने आए। अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री जय भीम योजना शुरू करने के कैबिनेट के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे गरीब छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा पाने में मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार यह योजना पूर्व में चालू कर चुकी है, लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया था। केजरीवाल ने इस योजना को रोकने के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। दिल्ली सरकार की तरफ से दावा किया गया था कि इससे गरीब छात्रों को उच्च स्तर की शिक्षा देने में मदद मिल रही है। 

विज्ञान की पढ़ाई नहीं तो कोचिंग किसे- भाजपा
दिल्ली भाजपा की मंत्री सारिका जैन ने अमर उजाला से कहा कि यह अरविंद केजरीवाल का एक और चुनावी स्टंट है। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली के अभिभावक और बच्चे जानते हैं कि दिल्ली सरकार के एक हजार से ज्यादा स्कूल हैं, लेकिन दो तिहाई से ज्यादा स्कूलों में विज्ञान-गणित पढ़ाने की सुविधा नहीं है। बच्चों को इंजीनियरिंग करने के लिए विज्ञान की पढ़ाई करना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बताएं कि जब बच्चों को विज्ञान पढ़ने की ही सुविधा नहीं है तो वे मुफ्त कोचिंग किसे दिलवाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सारिका जैन ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीं कक्षा में 1,01,331 बच्चे फेल कर दिए गए थे। इसी सत्र में ग्यारहवीं कक्षा के लगभग 52 हजार बच्चों को फेल कर दिया गया। भाजपा नेता का आरोप है कि इन बच्चों को केवल इसलिए फेल किया गया जिससे अगले सत्र में दसवीं कक्षा का सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत बेहतर दिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि लाखों बच्चों को फेल करने वाली आतिशी मारलेना की सरकार बच्चों की भलाई का दावा कर रही है, इससे अधिक हास्यास्पद और क्या हो सकता है। 

लाख बच्चों के परिवार कर रहे चुनाव का इंतजार- भाजपा
भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल मुफ्त कोचिंग की बात करके छात्रों-अभिभावकों का वोट लेना चाहते हैं। लेकिन जिन लाखों बच्चों को फेल किया गया था, वे भी इसी दिल्ली के हैं और उन लाखों बच्चों के माता-पिता भी दिल्ली चुनावों का ही इंतजार कर रहे हैं जिससे वे अपने बच्चों को फेल करने वाले केजरीवाल को सबक सिखा सकें। भाजपा नेता ने कहा कि केजरीवाल की इस तरह की चुनावी चालबाजी अब काम नहीं आने वाली और दिल्ली की जनता उन्हें सत्ता से हटाने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें