फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'एक नेता के अहंकार और अनुशासनहीनता की भेंट चढ़ गया मानसून सत्र', भाजपा का राहुल गांधी पर हमला; क्या कहा?

Thu, 13 Aug 2026 02:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

BJP: संसद का मानसून सत्र खत्म होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर संसद का कामकाज रोकने का आरोप लगाया। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद, भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को समाप्त हुआ। इसके बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक-दूसरे पर संसद न चलने देने के आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर हमले किए। 
विज्ञापन


पटना से सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, मानसून सत्र एक नेता के अहंकार, अनुशासनहीनता और उदंडता की भेंट चढ़ गया। ये बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं। सदन शुरू हुआ तो राहुल गांधी अपनी बहन (सांसद प्रियंका गांधी) के साथ बिना अनुमति लिए प्रधानमंत्री के निवास के गेट पर बैठ गए। राहुल गांधी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। उनके पिता, दादी, परनाना प्रधानमंत्री रहे हैं, तो प्रधानमंत्री निवास की क्या पवित्रता होती है, उन्हें मालूम है। सुरक्षा पर इसका असर होता है, ये भी उन्हें मालूम है। जाके वहां बैठ गए।

ये भी पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामला: शीर्ष कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती; क्या है केस?
विज्ञापन


भाजपा नेता ने आगे कहा, जब गृह सचिव वहां गए और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह वहां गए तो बातचीत हुई, तो उन्होंने कहा कि हम चर्चा के लिए तैयार हैं। बातचीत के लिए तैयार हैं। जब उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, तो उन्होंने कहा कि हमें (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का) इस्तीफा चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर अपने गोल पोस्ट बदलने का आरोप लगाया।

जिद्दी नेता की वजह मजाक बनकर रह गया पूरा महीना: गिरिराज सिंह
वहीं, भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने भी संसद का कामकाज बाधित होने को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा, मैंने सुबह भी यह बात कही थी और अब फिर कह रहा हूं। एक अहंकारी और जिद्दी नेता की वजह से पूरा महीना मजाक बनकर रह गया।  

उन्होंने संसद में बंदर लाने को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, वे संसद में बंदर ला रहे हैं। क्या यह बंदरों की टीम है? क्या वे मनोरंजन करने वाले हैं? कांग्रेस को इतनी गिरावट पर शर्म आनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई भी सांसद मनोरंजन करने वाला नहीं हो सकता। लेकिन कांग्रेस ने संसद में बंदर लाकर सारी हदें पार कर दी हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद को चलने नहीं देना चाहती। उन्होंने कहा, मैंने सुबह भी कहा था और अब फिर कह रहा हूं कि एक व्यक्ति के घमंड और जिद की वजह से, उसकी गलतफहमी और भ्रम के कारण जनता के सैकड़ों करोड़ रुपये बर्बाद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार कई दिनों से कह रही है कि वह चर्चा के लिए तैयार है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। इसलिए चर्चा होनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा, हमें जवाब चाहिए। लोकतंत्र इस तरह काम नहीं करता। जवाब तभी मिलेंगे, जब चर्चा होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पलटवार किया
वहीं, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, मैंने संसद के कई सत्र देखे हैं। लेकिन ऐसा सत्र कभी नहीं देखा, जिसमें सत्तारूढ़ सरकार डरी और सहमी हुई नजर आई हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे सत्र के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें