फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: मेडिकल कॉलेज में नर्स की मौत, नाइट शिफ्ट के दौरान वॉशरूम में मिली थी बेहोश; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

Thu, 13 Aug 2026 02:18 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, कोलकाता

सार

नाइट शिफ्ट के दौरान एनआरएस मेडिकल कॉलेज में 30 वर्षीय नर्स वॉशरूम में बेहोश मिली। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन
नाइट शिफ्ट में नर्स की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को रहस्यमय स्थितियों में नर्सिंग स्टाफ का शव पाया गया। वह राज्य सरकार की ओर से संचालित एनआरएस मेडिकल कॉलेज और केंद्रीय कोलकाता में स्थित अस्पताल में कार्यरत थी।  नर्सिंग स्टाफ का शव अस्पताल के वाशरूम में पाया गया। घटना वाले दिन उसकी नाइट ड्यूटी थी। उसकी ड्यूटी बुधवार को गायनेकोलॉजी विभाग का हाई डिपेंडेंसी यूनिट में लगाई गई थी।

विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
पहले यह जानकारी मिली कि वह ड्यूटी से गायब है। इसके बाद उसके सहकर्मियों ने उसे खोजना शुरू किया, तो उसका शव अस्पताल के वाशरूम में पाया गया। अस्पताल अधिकारियों को पुलिस की ओर से इस घटना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मौत का कारण क्या है? 
अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, आखिर नर्सिंग स्टाफ की मृत्यु का क्या कारण था। इसकी वजह शव परीक्षण रिपोर्ट के आने के बाद ही साफ हो पाएगी। वहीं, बता दे कि  दो साल पहले अगस्त 2024 में आरजीकर मेडिकल कॉलेज के आपाकालीन विभाग के सेमीनार रूम से फिमेल जूनियर डॉक्टर का शव भी बरामद हुआ था। आरजी कर मेडिकल कॉलेज राज्य सरकार की तरफ से संचालित है। यह हॉस्पिटल उत्तर बंगाल में स्थित है। जांच में यह सामने आया था कि उसे मौत के घाट उतारने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन


दो साल पहले क्या हुआ था? 
इस घटना को लेकर राज्यभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। इसके बाद इस घटना को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लोगों ने अपना रोष जाहिर किया। पूरे राज्य में इस घटना को लेकर काफी हंगामा भी हुआ। अब इस समय में इस अस्पताल में एक रहस्मय स्थिति में नर्स की मौत हो गई।

इसी साल में मार्च महीने में एलीवेटर में फंस कर एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह एलिवेटर लंबे समय से खराब था, जिसका इस्तेमाल अस्पताल कर्मचारियों की ओर से किया भी नहीं जा रहा था। इसी महीने इस अस्पताल में एक वृद्ध मरीज को भी अपनी जान गंवानी पड़ी थी, क्योंकि उसे शौचालय जाने के लिए स्ट्रैचर नहीं दिया गया था।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें